{"_id":"6a98439896200a8ac40759d5","slug":"video-of-mainpuri-dsp-twirling-his-mustache-goes-viral-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना': मैनपुरी में मूंछों पर ताव देते हुए बोले पुलिस अफसर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना': मैनपुरी में मूंछों पर ताव देते हुए बोले पुलिस अफसर, जानें पूरा मामला
Wed, 02 Sep 2026 09:15 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:15 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले के एक सीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीओ भीड़ के बीच लोगों से कह रहे हैं वीडियो बना लो। इस दाैरान पुलिस अधिकारी मूंछों पर ताव भी देते हैं।
विज्ञापन
मूंछों पर ताव देते सीओ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना एलाऊ क्षेत्र में ट्रक परिचालक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद थी। हंगामे के बीच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की कुछ लोगों से बहस हो रही थी, तब सीओ ने वीडियो बना रहे कुछ लोगों से वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही। वीडियो में सीओ मूंछों पर ताव देखते हुए भी दिख रहे हैं। हंगामे में मौजूद एक युवक लगातार बोल रहा था कि अखिलेश भैया से शिकायत करेंगे, तो सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कह दिया कि बनाओ वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को भेज देना। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सीओ सिटी ने बताया कि एलाऊ क्षेत्र में ट्रक परिचालक की हत्या की गई थी। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद एक प्रधान लगातार कुछ अन्य लोगों को फंसाने के लिए हंगामा कर रहा था। जो भी नाम बताए गए उनके बारे में जानकारी की गई तो वह लोग घटना में शामिल नहीं पाए गए।
सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया। प्रधान ने पोस्टमार्टम हाउस पर भी हंगामा किया और उन्हें जाति विशेष का अधिकारी बताते हुए बहुत कुछ कहा गया। वीडियो बना रहे एक व्यक्ति ने स्वयं कहा था कि यह वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दो, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो भेजने की बात कही थी। वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें-आगरा: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा
सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया। प्रधान ने पोस्टमार्टम हाउस पर भी हंगामा किया और उन्हें जाति विशेष का अधिकारी बताते हुए बहुत कुछ कहा गया। वीडियो बना रहे एक व्यक्ति ने स्वयं कहा था कि यह वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दो, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो भेजने की बात कही थी। वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें-आगरा: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन