{"_id":"65cb4fa010e5a5dbb10eb0b5","slug":"video-has-surfaced-before-death-of-nephew-of-cricketer-poonam-yadav-in-mainpuri-he-narrated-entire-incident-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे की हत्या: मौत से पहले का वीडियो आया सामने; भय से कांपते हुए बताई दरिंदो की क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे की हत्या: मौत से पहले का वीडियो आया सामने; भय से कांपते हुए बताई दरिंदो की क्रूरता
Tue, 13 Feb 2024 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:52 PM IST
सार
क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उसने भय से कांपते हुए दरिंदो की क्रूरता बताई है।
विज्ञापन
राघवेंद्र उर्फ रिंकू का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है। इसमें तक भय से कांपते हुए अपने साथ घटी घटना बयां कर रहा है। हालांकि पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एएसपी राहुल मिठास ने इसकी जानकारी दी। बताया कि पीटने में इस्तेमाल डंडा और पाइप बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामला घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मऊआहार कल्होर का है। गांव निवासी राघवेंद्र (23) की बहत्या हुआ है। कुरावली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उसकी रिश्तेदार बिंदू देवी ने अपने घर रुपये के लेनदेन की बात करने के लिए बुलाया था। वहां राघवेंद्र को बंधक बनाकर डंडा और लोहे के पाइप से पीटा। मरणासन्न हालत में जीटी रोड के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसमें उसकी पुत्री केशर, भूरे उर्फ सारनाथ निवासी नगला खेड़ा कुरावली और अंकुर शाक्य निवासी गांव जिरौली थाना बिछवां शामिल थे। फिरोजाबाद से आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद कुरावली थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। देर रात दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों बिंदू देवी, केशर, भूरे उर्फ सारनाथ और अंकुर को महादेवा कट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन