फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Vehicle checking operation seized 40 buses Dggamar

वाहन चेकिंग अभियान में 40 डग्गामार बसें सीज

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking operation seized 40 buses Dggamar
वाहन चेकिंग अभियान में 40 डग्गामार बसें सीज - फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान 40 डग्गामार बसों समेत 60 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेजा। देर शाम तक चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान किए। चार पहिया वाहनों से काली फिल्म और हूटर उतरवाए। अ
विज्ञापन

नए रुट प्लान लागू किए जाने के साथ ही एसपी देवरंजन वर्मा खुद ही अभियान को लीड कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे शहर में चेकिंग के दौरान 40 डग्गामार बसों को सीज कर पुलिस लाइन भेजा। वहां आरटीओ ने बस स्वामियों से जुर्माना वसूला। ईशन नदी पुल पर एसपी ने चेकिंग के दौरान काली फिल्म चढ़ाए करीब 40 गाड़ियों से फिल्म उतरवाईं। वाहनों पर अनाधिकृत ढंग से लगे हूटर जब्त किए। देर शाम तक शहर के करहल चौराहा, आगरा रोड, सिंधिया तिराहा, घंटाघर चौराहा, संता बसंता, ज्योति तिराहा, औंछा रोड पर वाहनों को चेक किया गया। कार्रवाई के दौरान 139 वाहनों के चालान किए। 60 वाहनों को सीज किया गया। ईशन नदी पुल पर संदिग्ध लोगों और बैग आदि की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

 
            
नई ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान 40 डग्गामार बसें सीज की गई। करीब 80 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed