फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Valentine's Day has passed between the opposition and the proposed

विरोध और प्रपोज के बीच गुजरा वेलेंटाइन-डे

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Day has passed between the opposition and the proposed
मैनपुरी। नगर मेें सुबह से वेलेंटाइन-डे को मनाने और विरोध का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के रेस्टोरेंट, फूलबाग, लोहिया पार्क समेत अन्य स्थानों पर प्रेमी जोड़ों की तलाश की। महिला थाना पुलिस ने भी शहर के रेस्टोरेंट, होटल, फूलबाग, लोहिया पार्क समेत कई स्थानों पर पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

सुबह से नगर के पार्कों में डेरा जमाए बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता देर शाम तक प्रेमी जोड़ों की निगरानी करते नजर आए। फूलबाग और लोहिया पार्क में घूमकर प्रेमी युगलों की तलाश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो प्रेमी जोड़ों को पार्क में घूमते पकड़ा। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना देकर उन्हें सुपुर्दगी में दिया। दुर्गावाहिनी ने भी शहर में घूमकर प्रेमी जोड़ो की तलाश की। बजरंग दल के जिला संयोजक सुशील यादव ने बताया कि आलीपुर खेड़ा निवासी एक युवती को पार्क में पकड़ने के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया। नगर संयोजक सृजन चौहान ने टीम के साथ एक युवती को नगर की एक कोचिंग सेंटर पर प्रेमी जोडे़ को पकड़ा। इसके बाद युवती को परिवारीजनों के सुपुर्द कर युवक बैठक लगवाकर छोड़ दिया। इस दौरान पंकज शाक्य, कपिल यादव, अमित राजपूत, अमित राजपूत, मयंक, उदित आदि मौजूद रहे। वहीं हिंदुस्तान एसोसिएशन सोशलिस्ट के कार्यकर्ताओं ने पंजाबी कालोनी के बाहर वेलेंटाइन-डे का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर अंकित यादव, शिवम पांडे़य, जीतू यादव, अभय, केशव पांडेय, संतोष यादव, टीनू दुबे, पुष्पेंद्र चौहान, गोविंद राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मातृ-पितृ दिवस मनाया
मैनपुरी। युवा सेवा संघ के युवाओं ने राधारमन रोड स्थित जीएस ग्लोबल एकेडमी आवासी परिसर में वेलेंटाइन-डे को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया। सेवा संघ के सदस्य गौरव दुबे ने कहा कि जो बच्चे अपनी रक्षा नहीं कर सकते वह भविष्य में माता पिता की सेवा नहीं कर सकते। विद्यालय प्रबंधक कमलेश शाक्य ने कहा कि विदेशी त्योहार हमारी सभ्यता और संस्कृति को खोखला कर रहा है। युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहा है। मातृ पितृ पूजन दिवस के मौके पर सर्वेश नारायण, रवी, वेदप्रकाश, अभिनंदन, नवल, शशि, चंद्रपाल, स्नेहलता, अर्जुन, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed