{"_id":"63cbdbb21c75431a697af442","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-one-died-and-12-were-injured-in-mainpuri-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, 12 घायल, तेरहवीं से घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, 12 घायल, तेरहवीं से घर लौट रहे थे
Sat, 21 Jan 2023 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:04 PM IST
सार
मैनपुरी में लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।सभी लोग या तो एक ही परिवार के थे या फिर रिश्तेदार थे। वह लोग तेरहवीं से लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में बाईपास औंछा रोड पर शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। महिला और बच्चे सहित करीब 13 लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मामला बिछवां थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव का है। गांव निवासी सर्वेश कुमार (50) शुक्रवार को अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ घिरोर थाना क्षेत्र के अधियारी गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात करीब 11:30 बजे सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में औंछा रोड बाईपास मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हादसा देख राहगीर भी रुक गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सर्वेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में यह लोग घायल हो गए
इसके अलावा हादसे में चौकीदार राजू, देशराज, भगवान दास, रामदास, आठ वर्षीय विशेष, जागेश्वर, रघुवीर उर्फ अल्लू, अनीता देवी, बलवीर सिंह, रघुवीर सिंह, पप्पू सिंह, दशरथ सिंह घायल हो गए। इनमें रामदास, राजू और देशराज को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है।