फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uncontrolled car fell 40 feet into a deep gorge

अनियंत्रित कार 40 फीट गहरी खाई में गिरी

Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell 40 feet into a deep gorge
पांच मंजिला भवन के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद-मेरापुर मार्ग पर बुधवार देर रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में बैठे फर्रुखाबाद निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा भर शवों का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गांव उनासी का रहने वाला बीपी सिंह बुधवार को गांव के ही प्रदीप कुमार, ललित और विपिन निवासी कस्बा जैथरा (एटा) के साथ आल्टो कार से भोगांव आया था। देर रात वापस लौटते समय करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के मेरापुर-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित काली नदी पर अचानक नीलगाय सामने आ गई। जिसे बचाने प्रयास में कार अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बीपी सिंह और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। ललित और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के बाद जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने ललित और विपिन को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed