फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two youths died in separate road accidents in Mainpuri while one was seriously injured

Mainpuri Accident News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Sun, 21 May 2023 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 07:06 PM IST
सार

मैनपुरी में अलग-अलग हादसों में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents in Mainpuri while one was seriously injured
मैनपुरी में कार की टक्कर से सड़क पार रहे युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में कार ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। वहीं तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

विज्ञापन

सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

पहला हादसा किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहा पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगरिया गांव निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर परचून व चाय-समोसा बेचने का खोखा रखे था। रविवार की सुबह वह किसी काम से सड़क की दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two youths died in separate road accidents in Mainpuri while one was seriously injured
रेलवे स्टेशन हसनपुर मोटा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी - फोटो : अमर उजाला

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दूसरा हादसा भोगांव थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां तुलजापुर गांव निवासी देवेंद्र उर्फ पंछी (32) शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करता था। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह साथी दीपेंद्र के साथ गांव हसनपुर टेंट लगाने के लिए जा रहा था। रेलवे स्टेशन हसनपुर मोटा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 

एक की मौत, साथी घायल

हादसे में देवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed