Mainpuri: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
Mainpuri: तेज रफ्तार कार ने हाईवे पार कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी क्षेत्र में शिवा भट्टा के सामने हुआ। आगरा के बाह थाना के मढ़ेपुर निवासी मंगल बरुआ (55) साथी बृजेश बरुआ (56) के साथ सुबह करीब 11.15 बजे शिकोहाबाद की तरफ जा रहे थे थे। यहां वह हाईवे पार करके बाइक से दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी समय इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
चालक अस्पताल में भर्ती
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। कार डिवाइडर से तकरा गई। कार चालक दानिश (32) भी घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घायलों को सैफई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मंगल और बृजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दानिश का इलाज चल रहा है।