{"_id":"64a2ba77a4cbbac97b05a14c","slug":"two-women-died-of-snake-bite-in-mainpuri-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सांप काटने से दो महिलाओं की मौत, कमरे से कंडा निकालते समय डसा, घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सांप काटने से दो महिलाओं की मौत, कमरे से कंडा निकालते समय डसा, घर में मची चीख-पुकार
Mon, 03 Jul 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:39 PM IST
सार
मैनपुरी में सांप काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वह कमरे से कंडा निकाल रही थीं। इसी समय सर्प ने डस लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
sanke bite, सर्पदंश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने बिना पोस्टमॉर्टम के ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नखतपुर निवासी विमला देवी 45 पत्नी सुधीर अपने घर के बाहर रखे बिठाह से सोमवार की सुबह कंडे निकाल रही थीं कि वहां उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
विज्ञापन
दूसरी घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के ही गांव दयारामपुर की है। यहां की निवासी रामा देवी 55 पत्नी मिलाप सिंह अपने रविवार की रात अपने घर पर थीं तभी कहीं से घर में सांप आ गया। उसने रामा देवी को काट लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन को जानकारी हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे
ब्लड प्रेशर लो होने पर वृद्ध की मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला पीपल निवासी 70 वर्षीय डालचंद का रविवार की रात ब्लड प्रेशर लो हो गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्ध को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।