फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two women died of snake bite in Mainpuri

Mainpuri News: सांप काटने से दो महिलाओं की मौत, कमरे से कंडा निकालते समय डसा, घर में मची चीख-पुकार

Mon, 03 Jul 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

मैनपुरी में सांप काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वह कमरे से कंडा निकाल रही थीं। इसी समय सर्प ने डस लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Two women died of snake bite in Mainpuri
sanke bite, सर्पदंश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने बिना पोस्टमॉर्टम के ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नखतपुर निवासी विमला देवी 45 पत्नी सुधीर अपने घर के बाहर रखे बिठाह से सोमवार की सुबह कंडे निकाल रही थीं कि वहां उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के ही गांव दयारामपुर की है। यहां की निवासी रामा देवी 55 पत्नी मिलाप सिंह अपने रविवार की रात अपने घर पर थीं तभी कहीं से घर में सांप आ गया। उसने रामा देवी को काट लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन को जानकारी हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से परिवार के साथ घूमने आए थे

ब्लड प्रेशर लो होने पर वृद्ध की मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला पीपल निवासी 70 वर्षीय डालचंद का रविवार की रात ब्लड प्रेशर लो हो गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्ध को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed