{"_id":"5783d3ff4f1c1b137a13d99b","slug":"two-policemen-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अनियंत्रित जीप के डिवाइडर से टकरा जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरे की सैफई ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
फर्रुखाबाद के नगला इंद्र निवासी उमेश सिंह (38) पुलिस लाइन में सहायक परिचालक के पद पर तैनात थे। वहीं थाना बरनाहल के जाफरपुर निवासी बिजेंद्र सिंह (37) संदेश वाहक के पद पर तैनात थे। रविवार की देर रात कोतवाली में लगे वायरलेस में तकनीकी खराबी हो गई। सूचना पर दोनों उसे ठीक करने के लिए वायरलेस स्टाफ की जीप से कोतवाली आए थे। उपकरण ठीक करने के बाद दोनों वापस पुलिस लाइन लौट रहे थे। जिला अस्पताल के सामने जीप असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि उमेश को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
मैनपुरी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस रेडियो अनुभाग में तैनात उमेश और विजेंद्र को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर दोनों पुलिसकर्मियों को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
सर में चोट लगने से हुई मौत
मैनपुरी। मृतक पुलिसकर्मियों के सर में गंभीर चोट लगी हैं। इसके चलते उनकी मौत हुई है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून का बहना बताया गया है।
घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
मैनपुरी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उमेश सिंह के तीन बच्चे हैं। बड़ा पुत्र अनुज (13), निशा (10) और निशू (09) वर्ष की है। मृतक बिजेंद्र का बड़ा बेटा पंकज (16), पुत्री आकांक्षा (14) और अभिषेक (11) वर्ष के हैं। दोनों पुलिस कर्मियों की पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुुरा हाल है।
कोतवाली का वायरलेस सेट खराब हो गया था। देर रात दोनों पुलिसकर्मी उसे ठीक कर वापस लौट रहे थे तभी सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक परिवारीजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक