फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died of asthma and heart in Mainpuri

Mainpuri: अस्थमा और हार्ट से दो मरीजों की मौत, सर्दी के बीच एक सप्ताह में 15 की जा चुकी जान

Sun, 17 Dec 2023 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 04:40 PM IST
सार

मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट से दो मरीजों की मौत हो गई। जिले में सर्दी के बीच एक सप्ताह में 15 मरीजों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
Two patients died of asthma and heart in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल पहुंचे 15 मरीजों की मौत हार्ट अटैक और अस्थमा की चिपेट में आने से हुई है। रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की हार्ट अटैक और अस्थमा की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इनमें 15 मरीज सांस और हार्ट की दिक्कित से पीड़ित थे। शहर के मोहल्ला नगरिया निवासी 65 वर्षीय मुन्नालाल अस्थमा से पीड़ित थे पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नगला पजाबा निवासी रत्नेश कुमार की 50 साल की पत्नी मीरा को शनिवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उनका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्ताल में 167 मरीजों को भर्ती कराया गया है। 27 मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए हैं। जबकि ओपीडी में 4500 मरीजों को उपचार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed