{"_id":"66cc6aa8ed425d60a806b9c7","slug":"two-patients-died-including-child-suffering-from-cold-and-cough-in-mainpuri-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सर्दी जुकाम से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत, गंभीर हालत में 33 किए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सर्दी जुकाम से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत, गंभीर हालत में 33 किए गए भर्ती
Mon, 26 Aug 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:15 PM IST
सार
मैनपुरी में सर्दी जुकाम से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में 33 मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की भीड़ रही है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। सर्दी जुकाम से पीड़ित छह साल के बालक सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 33 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए।
विज्ञापन
सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण यहां दोपहर 12 बजे तक का ही अस्पताल था। ओपीडी में 442 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर निवासी कृष्णा (6) पुत्र अजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। सोमवार को अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी कप्तान सिंह (45) को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की रात अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।