{"_id":"5798a8394f1c1bc16121e07c","slug":"two-months-later-revenge-revenge-will-see-the-train-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद बदला-बदला नजर आएगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद बदला-बदला नजर आएगा रेलवे स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को स्पेशल ट्रेन से मैनपुरी पहुंचे डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के भवनों में जाकर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल संजय कुमार पंकज दोपहर करीब 2:15 बजे स्पेशल ट्रेन से मैनपुरी पहुंचे। वहां उप स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम ने सबसे पहले टिकट काउंटर और परिसर का निरीक्षण कर कमियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिसर में रह रहे कर्मचारियों के आवास में जाकर उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। कर्मचारियों से रसोई और शौचालय आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीआरएम ने रेलवे के भवन के गार्डन में सुधार करने और बिल्डिंग के कलर कोड में परिवर्तन करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में इटावा से लेकर मैनपुरी तक रेल लाइन बिछाई गई है। 314.09 करोड़ रुपये से निर्मित रेल लाइन में इटावा से मैनपुरी के मध्य कुल सात स्टेशन होंगे। वर्तमान में दो पुल समेत पांच नए पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है।
डीआरएम ने बताया कि अलीगढ़, टूंडला, शिकोहाबाद का निरीक्षण करते हुए वे मैनपुरी आए हैं। एक दो माह में रेलवे स्टेशन की कायाकल्प करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान सीनियर डीसीएम बीके मिश्रा, सीनियर डीओएम मन्नू प्रकाश, सीनियर डीएसटी विजय मालवीय, सीनियर डीईएम अनूप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इटावा-मैनपुरी लाइन का शेष काम भी शीघ्र पूरा होगा
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने मैनपुरी पहुंचे डीआरएम संजय कुमार पंकज ने प्रेसवार्ता में बताया कि इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन पर आवश्यक सुविधाओं का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। भीड़ के समय रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था भी की जाएगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का अभी कोई प्लान नहीं है, लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद वे भी लगवाए जाएंगे।
रेलवे अस्पताल के लिए अभी डाक्टर नहीं
मैनपुरी। रेलवे का अस्पताल बंद होने की बात पर डीआरएम ने कहा कि डाक्टर्स की समस्या है। अभी मैनपुरी के कर्मी इलाज के लिए टूंडला जाना पड़ता है। समस्या बड़ी है। लेकिन कमी की भरपाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही डाक्टर मिलते हैं अस्पताल में तैनाती कर दी जाएगी।