{"_id":"6a42b2ba2c7f2031cd09b340","slug":"two-missing-teenage-girls-and-a-young-woman-found-mainpuri-news-c-25-agr1004-1096624-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो लापता किशोरियां व युवती मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो लापता किशोरियां व युवती मिलीं
Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। अलग-अलग गांवों से लापता दो किशोरियां व एक युवती पुलिस को मिल गईं। पहले मामले में मैनपुरी के बेवर निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी ननिहाल से नकदी-जेवर लेकर लापता हुई थी। इसमें दिल्ली के अनीश पर उसे ले जाने का आरोप था। दूसरे मामले में औरैया के अजय कुमार पर एक युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप लगा था। वहीं, तीसरे मामले में 16 वर्षीय किशोरी घर से 20 हजार रुपये लेकर लापता हो गई थी। तीनों पुलिस को मिल गईं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तीनों को पूछताछ के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन