फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two killed by the breath of winter

सर्दी के चलते सांस फूलने से दो की मौत

Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two killed by the breath of winter
सर्दी के चलते सांस फूलने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
ठंड की चपेट में आकर सांस फूलने सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को पांच सैकड़ा से अधिक रोगी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बलेथा निवासी रघुवरी (75) को सांस फूलने पर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना औंछा क्षेत्र के गांव कुमरऊआ निवासी बिरमा देवी (45) की सीओपीडी के कारण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तेज हवाएं और कोहरा होने से तापमान में अचानक पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सर्दी बच्चों और 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए अधिक खतरनाक है। इस मौसम में सांस, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग से पीड़ितों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं सही समय से जांच कराकर उपचार न लेने से जानलेवा भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- ब्लड प्रेशर वाले मरीज लोग सुबह उठकर न टहलें।
- 45 वर्ष से अधिक के रोगी ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
- सांस फूलने पर कुशल चिकित्सक से ही उपचार कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed