{"_id":"6a4a96d98f66bb2af104b3a6","slug":"two-groups-clash-over-a-land-dispute-three-people-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162387-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्लॉट के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्लॉट के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग घायल
Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। राजीव गांधी नगर में रविवार दोपहर दो पक्ष के लोग प्लॉट के विवाद को लेकर भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि नई मंडी के पीछे राजीव गांधी नगर में उनका प्लॉट है। एक व्यक्ति उनके प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। रविवार दोपहर को युवक अपने साथियों के साथ प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आया। जानकारी होेने के बाद वह पुत्र प्रखर और राकेश के साथ प्लॉट पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। तब विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल उमेश व दोनों पुत्राें का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।