{"_id":"68373cc34ec17b32fc024ef5","slug":"two-cars-collided-in-beaver-two-youths-died-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन कारों की भिड़ंत...मच गई चीखपुकार, दो युवकों की माैके पर ही माैत; छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन कारों की भिड़ंत...मच गई चीखपुकार, दो युवकों की माैके पर ही माैत; छह लोग हुए घायल
Wed, 28 May 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 28 May 2025 10:11 PM IST
सार
मैनपुरी में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार व घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी के पास कुसमरा-बेवर मार्ग पर बुधवार रात को तीन कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार स्विफ्ट और ग्रांड विटारा कार में एक्सीडेंट हुआ। कुसमरा-बेवर मार्ग पर कूड़ी गांव के पास कुसमरा से बेवर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रही ग्रांड विटारा कार से भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार में सवार दुष्यंत (35) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद और उनके साथी सचिन (36) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कार भी इन कारों से टकरा गई।
वहीं, ग्रांड विटारा सवार चार लोग घायल हो गए। इस कार में सवार उज्ज्वल चंदेल ने बताया कि पांच लोग कार में सवार होकर किशनी की ओर जा रहे थे। एक बरात में शामिल होना था। हादसे में मयूर चंदेल, रवि चंदेल, ओम, शीतल चंदेल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इन सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजन को भी सूचित कर दिया गया है।