फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tubewell operator caught taking bribe of 20 thousand rupees

Mainpuri News: नलकूप चालक को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 19 May 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator caught taking bribe of 20 thousand rupees

विज्ञापन
मैनपुरी। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार दोपहर दीवानी गेट के बाहर एक होटल पर 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे नलकूप चालक को गिरफ्तार कर लिया। टीम पकड़े गए नलकूप विभाग के कर्मी को अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के संबंध में उन्हें जानकारी दी है।
दीवानी के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक गाड़ी से उतरे कुछ लोगों ने होटल पर बैठे नलकूप विभाग के चालक का हाथ पकड़ लिया। उसके हाथों में 20 हजार रुपये थे। जिसे रबर के दस्ताने पहने एक व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नलकूप चालक को टीम बाहर लेकर आई और गाड़ी में बैठा कर साथ ले गई। जानकारी करने पर पता चला कि कार्रवाई करने वाली टीम एंटी करप्शन की थी। पकड़ा गया व्यक्ति सतीश चंद्र आवास विकास काॅलोनी का रहने वाला है और दीवानी के अंदर नलकूप विभाग में नलकूप चालक व कार्यवाहक जिलेदार के पद पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने एक सेवानिवृत्त कर्मी से किसी काम के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत कर्मी ने एंटी करप्शन आगरा से की थी। शिकायतकर्ता सतीश चंद्र के बताए होटल पर रुपये लेकर पहुंचा था उसके साथ एंटी करप्शन की टीम भी थी। जैसे ही रिश्वत के 20 हजार रुपये सतीश ने हाथों में लिए तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। अब एंटी करप्शन की टीम उसे किस थाने में ले गई है। इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामले में कोई भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed