फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tubewell not working, Electricity Corporation sent recovery notice

Mainpuri News: नलकूप चला नहीं, विद्युत निगम ने भेजा वसूली नोटिस

Sun, 07 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 07 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tubewell not working, Electricity Corporation sent recovery notice
मैनपुरी। नलकूप चले बिना ही विद्युत निगम ने किसान को 77260 का वसूली नोटिस भेज दिया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत की। सुनवाई के बाद आयोग ने वसूली नोटिस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड बरनाहल के गांव दिहुली के सिराज मोहम्मद खान ने विद्युत निगम से नलकूप के लिए कनेक्शन कराया था। नलकूप की बोरिंग फेल हो जाने पर 4 जून 2020 से 7 नवंबर 2022 तक नलकूप बंद रहा। इसके बाद भी विद्युत निगम ने 77260 रुपये का बकाया बिल बताकर वसूली नोटिस भेज दिया। इसी बीच सिराज मोहम्मद खान की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद पुत्र ताज खान, मोहम्मद शफी खान, पौत्र रिहान रजा खान, अख्तर रजा खान ने बकाया वसूली नोटिस के संबंध में विभाग में संपर्क किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। विभाग के अधिकारियों ने बकाया जमा नहीं करने पर आरसी काटने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नंद कुमार ने वसूली नोटिस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक महीने में ही करें आवेदन
आयोग के पदाधिकारियों ने आदेश में लिखा है कि नलकूप का कनेक्शन अपने नाम कराने के लिए पीड़ित ताज खान, मोहम्मद शफी खान, पौत्र रिहान रजा खान, अख्तर रजा खान विद्युत निगम कार्यालय में एक महीने के अंदर आवेदन करें। 7 नवंबर 2022 के बाद का विद्युत बिल पीड़ित एक माह में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed