{"_id":"689d95c00ed222ce470fc743","slug":"trying-to-save-goats-student-lost-his-life-such-an-accident-chaos-ensued-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बकरों को बचाने के चक्कर में गवां दी खुद की जान, 19 वर्षीय छात्र के साथ हुआ ऐसा हादसा; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बकरों को बचाने के चक्कर में गवां दी खुद की जान, 19 वर्षीय छात्र के साथ हुआ ऐसा हादसा; मचा कोहराम
Thu, 14 Aug 2025 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:22 PM IST
सार
मैनपुरी में एक छात्र ने बकरों को बचाने के चक्कर में खुद की जान गवां दी। दरअसल बकरों को करंट लग गया। छात्र उनको बचाने पहुंचा, तो करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसकर छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर मौजा पुंडरी में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 19 वर्षीय छात्र ललित कुमार पुत्र राजकुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ललित अपने घर के आंगन में टीनशेड के खंभे से बंधे बकरों को बिजली की चपेट में आने पर उन्हें बचाने गया था।
ललित कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार रात खाना खाकर अपने घर के आंगन में बनी टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह बिजली आने पर टीनशेड के पाइप के खंभे में करंट आ गया। खंभे से बंधे दो बकरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह चिल्लाने लगे।
बकरों की आवाज सुनकर ललित तुरंत उठा और उन्हें बचाने के लिए खींचने लगा। इसी दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया। उसने घर के लोगों को आवाज दी, लेकिन जब तक वे पहुंचते, ललित बुरी तरह से झुलस चुका था। घर के सदस्यों ने किसी तरह टीनशेड के पास लगे तार को हटाया और ललित को देखा।
विज्ञापन
मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ललित चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।