फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Troubled by the heat of the sun

सूर्य की तपिश ने किया परेशान

Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the heat of the sun
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से ही आसमान में छाए बादल भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सके। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गर्मी के तेवर दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं। धूप से बचने को लोग अंगौछा से चेहरा ढककर निकले। वहीं स्कूली बच्चों को घर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूल हो या वैन बच्चे रास्ते में गर्मी से बेचैन होकर पानी की बोतल पीते नजर आते हैं। वहीं लू लगने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन

सीएमओ डाक्टर केके शर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने से हीट स्ट्रोक के रोगी बढ़ रहे हैं। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तेज धूप में न निकलें, निकलना जरूरी है तो छाता लगाएं। पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी पीएं। अधिक मात्रा में पानी और मौसमी फलों का रस जैसे गन्ना, कच्चे आम, ओआरएस घोल, नारियल का पानी आदि उपयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्म लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, हृदय गति तेज होना, सिर दर्द, उल्टी, थकान, कमजोरी आदि आना हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed