{"_id":"670cffd9382628a76902a144","slug":"trouble-of-asthma-patients-increased-with-fever-in-mainpuri-young-man-died-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बुखार के साथ अस्थमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी, एक युवक ने तोड़ा दम; अस्पताल पहुंचे 1390 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बुखार के साथ अस्थमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी, एक युवक ने तोड़ा दम; अस्पताल पहुंचे 1390 मरीज
Mon, 14 Oct 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:00 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार के साथ अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ी है। एक युवक ने दम तोड़ दिया। 1390 मरीज अस्पताल पहुंचे.
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में बुखार के साथ अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुला तो अस्पतताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां 1390 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बुखार और अस्थमा से पीडि़त 44 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को रेफर किया गया। अस्थमा से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
नवमी और दशहरा के अवकाश के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला तो सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लगना शुरू हो गईं। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन कक्ष में पहुंचे यहां 317 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 149 मरीज पहुंचे। फिजीशियन और बाल रोग कक्ष में मरीजों को व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षा गार्ड की मदद लेनी पड़ी। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुखार, सर्दी जुकाम और अस्थमा के मरीजों की रही।
शहर के मोहल्ला गोला बाजार निवासी रिंकू सिंह (21) पुत्र कमलेश को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सात अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि रिंकू को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।