{"_id":"58ca858a4f1c1b6b3732c25c","slug":"trapped-in-the-trap-and-caught-manchle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल में फंसाकर मनचले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाल में फंसाकर मनचले को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जाल में फंसाकर मनचले को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम को महिलाओं को फोन पर धमकी और अश्लील बातें करने के आरोपी फिरोजाबाद निवासी युवक को बस स्टैंड से दबोच लिया। एक महिला की शिकायत के बाद महिला कांस्टेबल ने उक्त नंबर पर बात कर युवक को मिलने के लिए बस स्टैंड पर बुलाया। उसके वहां आते ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी कार्यालय में एक महिला की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में अज्ञात युवक के विरुद्ध फोन कर धमकी, अश्लील बातें आदि करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद युवक के नंबर पर एक महिला सिपाही ने बात करना शुरू कर दिया। युवक कुछ ही दिनों में महिला कांस्टेबल की बात में आ गया। बुधवार शाम को दोनों के बीच मैनपुरी बस स्टैंड पर मिलने की बात तय हुई। फिरोजाबाद के गांव नगला उम्मेद निवासी विकास शाम करीब सात बजे वहां आ गया। उसे वहां सादा वर्दी में महिला कांस्टेबल खड़ी मिली। युवक ने अपना परिचय दिया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।