{"_id":"68d3829021537a058fd707f97c911279","slug":"transport-system-collapsed-people-trapped-in-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था ध्वस्त, घंटों जाम में फंसे लोग
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या ला इलाज बनती जा रही है। मंगलवार को लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आए। टीईटी परीक्षा के चलते स्थिति और अधिक खराब रही।
मंगलवार को नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। नगर के ईशन नदी तिराहा पर सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। प्रमुख मार्ग होने के चलते वहां वाहनों की दिनभर लाइनें लगी रहीं। वहां तैनात ट्रैफिक और पुलिस कर्मी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। वाहन चालक भी आड़े-तिरछे वाहन निकालकर जाम का कारण बन रहे थे। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस कर्मी चाहें तो जाम से लोगों को न जूझना पड़े।
नगर के क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस तिराहा, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, घंटाघर चौराहा पर दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं सीओ ट्रैफिक शैलेंद्र लाल का कहना है कि टीईटी परीक्षा के कारण भी जाम की कुछ देर के लिए स्थिति बनी थी। जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की जांच भी की जाएगी।