{"_id":"69419a3e4c4c01586602e4e6","slug":"traders-in-dilemma-due-to-fluctuations-in-gold-and-silver-prices-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150605-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से दुविधा में कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से दुविधा में कारोबारी
Tue, 16 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24 हिमांशू वर्मा, सराफा कारोबारी।
मैनपुरी। सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव ने निवेश करने वाले कारोबारियों की दुविधा बढ़ा दी है। दो लाख रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे चांदी के दामों में गिरावट आई है। वहीं, सोना के दामों में उछाल के सराफा कारोबार फिर से सुस्त होता नजर आ रहा है। पिछले दस दिनों में चांदी के भाव में 12780 रुपये का उछाल आया है। वहीं, सोना 3321 रुपये महंगा हुआ है।
पिछले दस दिनों से सोने-चांदी के घटते और बढ़ते दामों ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। दामों की अस्थिरता के कारण ग्राहक आभूषणों की खरीदारी से बच रहे है, जिससे सराफा कारोबार सुस्त हो रहा है। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी में निवेश के कारण दामों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दस दिन पहले सोने का भाव 129319 रुपये था अब सोने का भाव 132640 प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी 180100 रुपये थी, अब चांदी 192880 रुपये प्रति किग्रा है।
सोने-चांदी के दामों में उतार चढ़ाव के कारण सराफा कारोबार सुस्त हुआ है। पिछले दस दिनों में इनके भाव घटने और बढ़ने से ग्राहक भी खरीदारी से बच रहे हैं। - हिमांशू वर्मा, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
चांदी के भाव बढ़ने के पीछे निवेश बड़ी वजह हो सकता है। निवेशकों की ओर से सोने-चांदी में निवेश में रुचि दिखाई जा रही है। आने वाले नए साल में दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। - धीरेंद्र यादव, सराफा कारोबारी