फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Toilet FIR would be registered if misused

शौचालय का दुरुपयोग हुआ तो दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Toilet FIR would be registered if misused
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लोहिया ग्राम दिवनपुर साहनी का मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। बोले, शौचालय के हो रहे दुरुपयोग पर अगली बार एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम लोहिया ग्राम दिवनपुर साहनी पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पेंशन की जमीनी हकीकत जानी। मौके पर मौजूद लोगों के सामने पात्र लोगों के नाम लिस्ट से पढ़कर सुनवाए। खराब हैंडपंपों को जल्द सही कराने के निर्देश दिए। नि:शुल्क बोरिंग के पात्रों की जांच कराने को कहा। बोले, किसी योजना का लाभ उस योजना के खाते के साथ आधार कार्ड नंबर लिंक हुए बिना नहीं मिलेगा। बच्चों से पढ़ाई, ड्रेस के बारे में पूछा। एएनएम को हफ्ते में दो बार टीकाकरण करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ नरेशचंद्र यादव ने लोगों को खुले में शौच जाने के दुष्परिणाम बताए। डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि तालाब, चकरोड पर कोई कब्जा ना कर पाए अगर ऐसा हुआ तो तत्काल इसकी एफआईआर कराई जाए। उन्होंने बुधवार को कैंप लगाकर पेंशन, राशन और आवास के फार्म गांव में भरवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जीपी गुप्ता, डीपीओ साहब यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


तारों पर कटिया देख जताई नाराजगी
ज्यादातर घरों के सामने तारों पर कटिया पड़ी देख डीएम नाराज हुए। अधिशासी अभियंता विद्युत से बुधवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए, फिर भी ना मानने पर एफआईआर कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया आवास की किश्त रोकने के आदेश
डीएम ने गांव में लोहिया आवास योजना के अंतर्गत बन रहे 24 आवासों का गांव में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्हें कोई आवास नक्शे के अनुसार न होकर आवंटियों के मनमुताबिक लगा। उन्होंने ज्यादातर आवास में दूसरी मंजिल पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों को देख नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय मिश्रा से आवास की अगली किश्त जांच होने तक रोकने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed