फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Today will be paid to the Sunnah of Hazrat Ibrahim Salam Alah

आज अदा होगी हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सुन्नत

Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Today will be paid to the Sunnah of Hazrat Ibrahim Salam Alah
आज अदा होगी हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सुन्नत - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा के मौके पर मंगलवार को बारगाह-ए-इलाही में लोग नमाज अदा करने के बाद हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सन्नत को अदा करने को कुरबानी करेंगे। इसके लिए मुस्लिम समाज ने तैयारियां कर ली हैं। शहर के उलमा ने भी अमन से त्योहार मनाने की अपील की है। बकरीद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम क्षेत्रों में तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को ईदगाह सहित शहर की ज्यादातर मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए मस्जिद इंतजामियां  कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार से पूर्व बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। देर रात तक बाजारों में चहलपहल दिखाई दी।
विज्ञापन

उधर जिला प्रशासन ने बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए एहतियात  के तौर पर मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई के प्रबंध किए हैं। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने बताया कि मस्जिदों, ईदगाह में चूने का छिड़काव कराया गया है। पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठकें कराकर बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे होगी नमाज
ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह पर अदा की जाएगी। इसमें मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ की जाएगी।
भारी वाहनों का रहेगा प्रतिबंध
ईदगाह पर नमाज को देखते हुए आगरा रोड पर सुबह आठ बजे से करीब दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फोटो
एक से बढ़कर एक नस्ल के बकरे
बकरे भी एक से बढ़कर एक नस्ल के हैं। इनमें तोतापरी, जमुनापरी, बरबरा और अलबेरी आदि किस्म के बकरों को पसंद किया गया है। देसी बकरे भी बड़ी तादात में लोगों ने पसंद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed