फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   todarapur mein peyajal ka bhaaree sankat

टोडरपुर में पेयजल का भारी संकट

Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
todarapur mein peyajal ka bhaaree sankat
सूखा कुआं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकासखंड बेवर के ग्राम टोडरपुर में तालाब और कुएं सूखे पड़े हैं, पानी के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के तालाबों को भरवाने की मांग की है ताकि गांव के जलस्तर में सुधार हो सके।
विज्ञापन

गांव में चार तालाब हैं यह चारों में ही पानी नहीं बचा है। आसपास के कुएं और हैंपपंड भी सूखे पड़े हैं। गांव में पेयजल से लेकर सिंचाई तक के लिए पानी का संकट हो गया है। ग्रामवासी मनोज दुबे, मोनू दीक्षित, प्रशांत दुबे, छोटे दीक्षित, रामानुज, सुबोध, पंकज, विकास दुबे, उदित दीक्षित, हैप्पी, गौरव, डॉक्टर पप्पू दुबे, राहुल गुप्ता आदि ने बताया कि नरेंद्र नाथ दीक्षित के आवास के सामने स्थित तालाब और प्राथमिक विद्यालय के निकट और काली माता मंदिर के पास बने तालाब का पानी पूरी तरह सूख चुका है। रामसनेही कुम्हार के दरवाजे पर सार्वजनिक कुआं है, यह भी पूरी तरह सूख चुका है। दूसरा कुआं रामविलास दीक्षित के आवास के सामने स्थित कुआं भी सूख चुका है।
विज्ञापन

गांव का सबसे बड़ा तालाब जो 100 बीघा में फैला हुआ है वह भी पूरी तरह सूख चूका है। ग्रामीणों ने एसडीएम से तालाब में पानी छुड़वाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम किशनी अविनाश मौर्या का कहना है कि शीघ्र ही तालाबों में पानी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed