फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   thugs created fake firm by stealing user ID and password of shopkeeper In Mainpuri and 1.5 crore GST stolen

UP: व्यापारी को पता ही नहीं...फर्म की जीएसटी से हो गया करोड़ों का खेल, ठगों ने ऐसे बिछाया जाल; भनक तक न लगी

Sun, 21 Jul 2024 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 08:03 PM IST
सार

ठगों ने एक फर्म बनाई और जीएसटी से करोड़ों का खेल कर दिया। अधिकारियों को भनक तक न लगी। अब मास्टर माइंड धरा गया। 

विज्ञापन
thugs created fake firm by stealing user ID and password of shopkeeper In Mainpuri and 1.5 crore GST stolen
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जेल चौराहे के पास रहने वाले एक दुकानदार की यूजर आईडी और पासवर्ड चोरी करने के बाद ठगों के एक गिरोह ने नकली फर्म बना ली। इससे आठ करोड़ रुपये का लेनदेन करते हुए 1.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मास्टर माइंड सहित दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल चौराहे के पास निवास कर रहे दुकानदार प्रमोद त्रिपाठी ने एक शिकायत दी। इसमें कहा कि उनके पास इनकम टैक्स के मैसेज और फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने जीएसटी फर्म पर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। लेकिन टैक्स नहीं भरा है। 
विज्ञापन


जब कार्यालय जाकर जानकारी की तो पता चला कि उनकी फर्म के नाम पर माह जनवरी से फरवरी तक करीब आठ करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने साइबर थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित सिंह और साइबर एक्सपर्ट सरयू कुमार, गौरव, जोगेंद्र चौधरी, महिपाल सिंह और मनोज कुमार ने जांच शुरू की। रविवार को पंजाब के सेक्टर 1 ए मंडी गोविंदगढ़ निवासी गुरमीज उर्फ राजवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी संजय कुमार निवासी सेक्टर 24बी मंडी गोविंदगढ़ और प्रमोद कुमार निवासी सेक्टर 22 मंडी गोविंदगढ़ के साथ व्यापारियों को टारगेट करता है।


जो लोग वर्तमान समय में व्यापार नहीं कर रहे हैं। उनको गुमराह करके जीएसटी यूजर आईडी पासवर्ड चोरी कर लेते हैं। इसके बाद उक्त फर्म से लेनदेन करते हुए जीएसटी चोरी करते हैं। यह काम वह लोग 5-6 साल से करते आ रहे हैं। एसपी ने बताया कि प्रमोद के खाते से करीब आठ करोड़ रुपये का लेनदेन करते हुए 1.50 की जीएसटी चोरी की गई। मास्टरमाइंड सहित दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed