फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Throat stroke after daughter's crime

बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

Sat, 08 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Throat stroke after daughter's crime
बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिन पहले गायब हुई बालिका का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। बालिका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक घर के बाहर खेलते समय कहीं गायब हो गई। दोपहर तक परिवारीजन इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों संग रात भर बच्ची को तलाश किया जाता रहा मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बालिका का शव घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित मक्का के खेत में अर्धनगभन अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि बच्ची घर से गायब हो गई थी। वह उसे ढूंढ रहे थे। मगर ये घिनौना कृत्य किसने किया है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड की टीम ने भी काफी देर जांच की। एसपी का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरवय उम्र का है आरोपी
थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी करने वाला किशोरवय उम्र का है। यह बात तफ्तीश करने पहुंची पुलिस को वहां सबूत आदि से पता चला है। मौके पर पैरों और घुटनों के निशान बताते हैं आरोपी की उम्र करीब 15-16 वर्ष रही होगी। वहीं शव जहां मिला है हत्या भी वहां नहीं की गई है। पिता और ग्रामीणों के मुताबिक रात को तलाश के दौरान उक्त खेत में करीब एक घंटा तक छानबीन की गई थी। मगर तब वहां कुछ भी नहीं था। इस बयान से यह साबित होता है कि आरोपी रात भर बालिका को अगवा कर कहीं छिपाए रहा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पहचान होने के डर से बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को मक्का के खेत में फेंका गया है। पुुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है। एक लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। वहीं यह भी कहा जा सकता है कि घटना में किसी एक की नहीं बल्कि दूसरे की संलिप्तता हो सकती है।


तीन भाई बहनों में छोटी थी मासूम
परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। मां तो अभी भी बच्ची की असमय मौत पर यकीन नहीं कर पा रही है। बेटी का शव देखने के बाद वह बदहवास हो गई है।

कई घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
बालिका से दुष्कर्म के कई मामले हैं, जिनमें पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वर्ष 2016 में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव में एक शादी समारोह के दौरान मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी अभी तक हत्यारा बेसुराग है। थाना कुर्रा क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही बालिका की आंख पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed