फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three people injured when bricks and stones were thrown during wedding feast in Mainpuri

Mainpuri: मंडप की दावत के दौरान चले ईंट-पत्थर... फायरिंग भी हुई, तीन लोग घायल; घटना से गांव में दहशत

Sun, 14 Jul 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 11:00 PM IST
सार

मैनपुरी में मंडप की दावत के दौरान ईंट-पत्थर चल गए। फायरिंग भी हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Three people injured when bricks and stones were thrown during wedding feast in Mainpuri
दावत के दौरान चले ईंट-पत्थर... फायरिंग भी हुई, तीन लोग घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंडप की दावत के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। ईंट पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग की भी बात कही जा रही है। परिजन आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए ले गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती (फरेंजी) की है। रविवार की शाम गांव में महिपाल के लड़के पवन का मंडप था। इसकी बारात सोमवार को भरथना जानी है। उसी समय राजू पुत्र वीरराज सिंह अवधेश पुत्र राधेश्याम शीलू पुत्र देवराज सिंह पप्पू पुत्र कामता प्रसाद नगला बख्ती सहित कई ने पथराव व फायरिंग की किया। 
विज्ञापन


इसमें रंजीत पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी नगला बख्ती,श्यामवीर पुत्र रघुराई यादव निवासी चतुरीपुर तथा सुमित यादव पुत्र राधकृष्ण रामराजपुर मैनपुरी घायल हो गए।मामले की जानकारी पहले 112 पुलिस को दी उसके बाद थाने आकर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी ने भर्ती घायलों का हाल जाना। मौजूद ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी का कहना है कि ईंट पत्थर चले है तथा दोनों ओर से फायरिंग की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed