{"_id":"63d944ab11955c03f464339a","slug":"three-patients-died-of-pneumonia-and-fever-while-two-have-been-referred-in-mainpuri-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: निमोनिया और बुखार बरपा रहा कहर, तीन मरीजों की मौत, दो रेफर, 13 की गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: निमोनिया और बुखार बरपा रहा कहर, तीन मरीजों की मौत, दो रेफर, 13 की गंभीर हालत में भर्ती
Tue, 31 Jan 2023 10:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:11 PM IST
सार
मैनपुरी में निमोनिया और बुखार लगातार अपना कहर बरपा रहा है। मंगलवार को इससे पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में रेफर किया है और 13 भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों निवासी ढाई माह के बच्चे की निमोनिया और बुखार से पीड़ित एक बालिका और एक किशोरी की मौत हो गई। जिला अस्पताल से निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों को रेफर किया गया है। जबकि, 13 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
पहला मामला किशनी थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव का है। गांव निवासी मनोज कुमार के ढाई माह के पुत्र गोलू को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा मामला भोगांव के मोहल्ला करियानीम का है। यहां के निवासी जमीर की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां गंभीर हालत में उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरा मामला शहर के आगरा रोड मोहल्ला का है। यहां के निवासी कालीचरन की 11 वर्षीय पुत्री चुटकी को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम और बुखार की दिक्कत थी। सोमवार को सांस लेने में उसे अचानक दिक्कत होने लगी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।