फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three passersby injured in monkey attacks.

Mainpuri News: बंदरों के हमले से तीन राहगीर घायल

Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three passersby injured in monkey attacks.
बरनाहल। बरनाहल में इन दिनों बंदरों से लोग परेशान हैं। बुधवार को बंदरों ने तीन राहगीरों पर हमला कर घायल कर दिया। एक महिला पर तो बंदरों का झुंड टूट पड़ा। वहां मौजूद लोगो ने किसी तरह महिला को बचाया।
विज्ञापन

बरनाहल में इन दिनों बंदरों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है। अलग अलग जगहों पर झुंड बनाकर बंदर रहते हैं। लोग इन बंदरों से बहुत परेशान हैं। बंदरों का झुंड अचानक लोगों पर हमला कर देता है। एक महीने पहले भी एक दर्जन लोगों पर बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जसवंत नगर धनुआं के रहने वाले प्रमोद कुमार किसी काम से बरनाहल आए थे। एके इंटर कॉलेज के पास उनको बंदर ने काट लिया। हकीमपुर निवासी महिला उर्मिला देवी किसी काम से बरनाहल जा रही थीं। बाईपास मार्ग पर बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। महिला को बंदरों ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाहल बाजार में एक अन्य महिला पर भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। सतेंद्र कुमार, आशीष कुमार, सलमान, कमलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, नीरज कुमार ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed