फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three days later, the same fate again, found the cache

तीन दिन बाद फिर वही हाल, नहीं मिला कैश

Tue, 13 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 13 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three days later, the same fate again, found the cache
तीन दिन बाद फिर वही हाल, नहीं मिला कैश - फोटो : अमर उजालाा
देहात में भी लोग नोटबंदी से जूझ रहे हैं। कुरावली के उप डाकघर मेेें 15 दिन से कैश नहीं है। कुसमरा के डाकघर में 29 नवंबर से कैश नहीं होने से खाताधारक परेशानी से जूझ रहे हैं। डाकघर के बाहर ग्राहकों ने प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

कुरावली के गल्ला मंडी स्थित उपडाकघर में लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। खाताधारकों का कहना है कि वह 15 दिनों से उपडाकघर के चक्कर लगाकर परेशान हैं। छोटे खाताधारकों को नोट बंदी के बाद से डाकघर से रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। जो पुराने नोट थे वह डाकघर में जमा कर दिये हैं। अब उनके पास घर का खर्चा चलाने के लिये भी रुपये नहीं हैं। खाताधारक रमाशंकर सैनी, सलीमखां, देवेंद्र वर्मा, राजू पाटिल, विनोद कुमार, राजीव कुमार, अभय सिंह, मनोज कुमार, सुबोध सिंह, युगल कुमार, पप्पू, रामप्रकाश सिंह आदि ने कैश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुसमरा में नोटबंदी के बाद बैंकें मुसीबत बनी हुई हैं। किसी भी बैंक में पूरे समयतक कैश उपलब्ध नहीं रहता है। डाकघर का तो और ही बुरा हाल है यहां 29 नवंबर से एक भी बार कैश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तीन दिन बाद बैंकें खुलने पर कैश के इंतजार में लंबी-लंबी लाइने देखी गयीं। बैंक आफ इंडिया में शुक्रवार को मात्र दो घंटे में ही कैश खत्म होने से मंगलवार को बैंकों में भीड़ रही। डाकघर में 29 नवंबर से लगातार कैश न आने के बाद मंगलवार को उपभोक्ताओं ने डाककर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कैश नहीं देने का आरोप लगाया। डाक अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव  का कहना है उपभेाक्ताओं के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed