{"_id":"58c82d374f1c1bb76032aa02","slug":"three-days-later-crowds-in-open-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद खुले बैंकों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद खुले बैंकों में भीड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद खुले बैंकों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के चलते तीन दिन बैंक बंद रहे। मंगलवार को बैंक खुले तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंकों में पहुंचे। बैंकों में कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों के काम नहीं हो पाए। लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंचे तो वहां नो कैश के बोर्ड लगे मिले। लोग पैसे निकालने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
दूसरा शनिवार, रविवार, सोमवार को होली के त्योहार के चलते बैंकें बंद रहीं। मंगलवार को जब तीन दिन बाद बैंकें खुली तो ग्राहक अपने खातों से रुपये निकालने के लिए बैंकों में पहुंच गए। अधिकांश एटीएम पहले ही खाली हो चुके थे। जब लोग पैसा निकालने पहुंचे तो उन्हें एटीएम के बाहर नो कैश के बोर्ड लटके मिले। एटीएम में कैश नहीं होने के कारण लोग रुपये निकालने के लिए पूरे दिन एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे। एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे ग्राहक दयाशंकर गुप्ता, अजय वर्मा, संतोष मिश्रा, अनवार खां, मेहराज अली आदि का कहना था त्योहार पर तो एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने की व्यवस्था बैंक प्रबंधन को करनी चाहिए थी। लोगों के पास बैंकों में कर्मचारियों की कमी के चलते रुपये निकालने के लिए एटीएम का ही सहारा होता है।