{"_id":"5919ed794f1c1be929f22936","slug":"thousands-of-cash-stolen-from-breaking-house-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 15 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चर्च कंपाउंड स्थित पूर्व शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। रविवार शाम जब गृहस्वामी घर लौटे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चर्च कंपाउंड के रहने वाले पूर्व शिक्षक डेनियल खान के पुत्र 11 मई को परिवार के साथ इलाहाबाद किसी कार्य से गए थे। इस बीच चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी, टीवी, मिक्सी, इंर्वटर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार रात को जब वह घर वापस लौटे तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की जानकारी होने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
दो शराबी पुलिस हिरासत में
कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के समीप सोमवार दोपहर दो शराबियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने पूर्व शिक्षक के घर चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस को बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी किया सामान किला के पीछे किसी को बेच दिया। उन रुपयों से नशीले इंजेक्शन खरीद लिए थे।