{"_id":"64037784b5029f6489006653","slug":"thief-sitting-taking-lift-and-crossed-50-thousand-rupees-from-driver-pocket-in-mainpuri-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! लिफ्ट लेकर बाइक में बैठा, जेब से पार कर दिए 50 हजार, उतरकर भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! लिफ्ट लेकर बाइक में बैठा, जेब से पार कर दिए 50 हजार, उतरकर भाग गया
Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
सार
मैनपुरी में लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे चोर ने चालक की जेब से 50 हजार रुपये का नगदी पार कर दी। जब तक उसे पता चलता चोर कूदकर भाग गया। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना बरनाहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक को लिफ्ट दिया तो उसने जेब से नगदी पार कर दी। चोर मंडी जाने के लिए बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठा। रास्ते में बाइक चालक की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पता लगने के बाद पीड़ित ने पहले तो चोर की तलाश की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट मांगने पर बाइक पर बैठा लिया
बरनाहल थाना क्षेत्र के अटा हरैना गांव का है। गांव निवासी लाल कुमार बीती दो मार्च को किसी काम से शहर गए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी गोपीनाथ अड्डा के पास कुछ युवकों ने हाथ देकर बाइक को रुकवा लिया। कहा कि एक युवक को मंडी तक छोड़ दें। लाल कुमार ने युवक को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद मंडी की ओर चल दिए। कुछ आगे चलते ही रास्ते में युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपया की गड्डी निकाल ली।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है
जब तक उन्हें जानकारी हुई, तब तक चोर बाइक से कूद कर मंडी की ओर भाग निकला। जब तक वह संभले, तब तक चोर अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। शनिवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन