फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Contract workers staged a protest over non-payment of salaries.

Mainpuri News: वेतन नहीं मिलने पर संविदाकर्मियों ने दिया धरना

Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a protest over non-payment of salaries.
मैनपुरी। त्योहार नजदीक होने के बावजूद सितंबर माह का वेतन न मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को पावर हाउस स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रथम के बाहर धरना दिया।कर्मचारियों ने वेतन नहीं तो काम नहीं की नीति के तहत प्रदर्शन किया। एक्सईएन प्रथम अनिल कुमार वर्मा के जल्द वेतन दिलाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम डिवीजन के छह विद्युत उपकेंद्रों पर करीब 78 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रबंधन के आदेश के अनुसार प्रत्येक माह की दो तारीख तक कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाना चाहिए। इसके बावजूद अक्तूबर का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बाद भी नेशनल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सितंबर माह का वेतन जारी नहीं किया गया है। संगठन के महामंत्री विमल कुमार ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed