{"_id":"6a42b26911d5b2a77602b3d7","slug":"thief-caught-with-stolen-jewelry-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162020-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चुराए गए जेवर सहित पकड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चुराए गए जेवर सहित पकड़ा चोर
Mon, 29 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक घर से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी किए गए जेवर आदि बरामद हुए हैं। सोमवार को पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि कुछ दिन पहले कस्बा में एक स्थान पर चोरी की वारदात हुई थी। चोर घर से जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस प्रकाश में आए चोर की तलाश कर रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि चोरी की घटना में वांछित सुभाष चंद्र उर्फ शेर सिंह निवासी गांव संतोषपुर करीमगंज मैनपुरी मार्ग पर देखा गया है।
इस सूचना पर टीम के साथ दबिश देकर सुभाष को शृंगारपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अंगूठी, एक करधनी, दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान के झाले, माथे का टीका और 1530 रुपये की नकदी बरामद हुई। चोर को न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेजा गया है।