फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There will be agitation against the mandatory TET.

Mainpuri News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में होगा आंदोलन

Sun, 01 Mar 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 01 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
There will be agitation against the mandatory TET.
मैनपुरी। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक बुद्ध विहार आजाद नगर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करन सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में संगठन जल्द आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय कार्य समिति सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष की रणनीति बना चुका है। जल्द ही इस संबंध में प्रांतीय नेतृत्व का पत्र प्राप्त होने वाला है। जैसा निर्देश मिलेगा उसके अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन जल्द ही राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेगा। बैठक में प्रोन्नत वेतनमान और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमोद कठेरिया, जयप्रकाश, संजीव, विक्रांत, मुकेश, अजय दिवाकर, अवनींद्र सिंह, शिव कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार ,प्रमोद, राकेश कुमार, विमलेश कुमार, हरेंद्र सिंह, राजीव प्रिय गौतम, मंडल अध्यक्ष आगरा राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed