फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There are many health risks from smoking

धूम्रपान से होती हैं कई जानलेवा बीमारियां

Thu, 26 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 26 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
There are many health risks from smoking
देव आदेश के चलते घाटी की एक दर्जन पंचायतों में बीड़ी-सिगरेट का प्रवेश निषेध है। - फोटो : Demo pic
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह चल रहा है। सप्ताह के दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सीएमओ ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा ने कहा कि जिले में कोटपा 2003 अधिनियम लागू कर दिया गया है। धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से फेफड़े का कैंसर, हृदय रोग, गले का कैंसर, मधुमेह, क्षय रोग, लकवा, दृष्टिहीनता और नपुंसकता जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। धूम्रपान का एक दुखद पहलू यह है कि धूम्रपान करने वाले के परिवार पर भी अप्रत्यक्ष असर पड़ता है। धूम्रपान त्यागने पर मनुष्य का फेंफड़ा 10 प्रतिशत अधिक कार्य करने लगता है और लकवा व कैंसर का जोखिम आधा हो जाता है। 
विज्ञापन


तंबाकू नियंत्रण के नोडल अधिकारी डाक्टर राजीव राय ने सभी उपस्थित लोगों से तंबाकू निषेध के संबंध में समाज को जागरूक करने को कहा। साथ ही कहा इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं। इस मौके पर डाक्टर दलवीर सिंह, डाक्टर रामकिशन, डाक्टर वीरेंद्र सिंह, डाक्टर अश्वनी अरोरा, सलाहकार अभय कुमार सिंह, रजनी यादव, मंजू, राहुल गुप्ता, पंकज शर्मा, मयूर कुमार, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed