{"_id":"6a9dae8de6b0cbb2950ff83d","slug":"theft-worth-lakhs-from-ex-servicemans-shop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-166154-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पूर्व सैनिक की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पूर्व सैनिक की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित नई मंडी नंबर दो के सामने चोरों ने एक पूर्व सैनिक की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और कॉपर केबल चोरी कर ली। तीन संदिग्धों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नगला मूले निवासी पूर्व सैनिक हेमंत सिंह ने बताया कि आगरा रोड पर उनकी शिवानी इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। तीन सितंबर की रात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। 10 हजार रुपये की नकदी, तीन जोड़ी पायल आदि चोरी कर ले गए। चोर लाखों रुपये मूल्य की कॉपर केबल भी चुरा ले गए हैं। चार सितंबर की सुबह चोरी की जानकारी हुई। दुकान की छत पर ताला व तार काटने में इस्तेमाल किया गया एक कटर पड़ा मिला। पूर्व सैनिक ने बताया कि उन्हें शक है कि घटना में गांव निवासी शेरा, लालू और छोटू शामिल हैं।