{"_id":"6a0a03aeff30e8b0340ba324","slug":"the-young-man-works-in-ncr-and-had-come-to-the-village-10-days-ago-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159591-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एनसीआर में नौकरी करता है युवक, 10 दिन पहले आया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एनसीआर में नौकरी करता है युवक, 10 दिन पहले आया था गांव
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की कोशिश की थी, मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी एनसीआर में नौकरी करता है, पुलिस की पूछताछ में बताया कि 10 दिन पहले ही वह गांव आया था। उधर, छात्रा की हालत में अब सुधार आ रहा है। हालांकि अभी वह स्कूल जाने से इन्कार कर रही है।
कस्बा कुरावली के एक गांव की रहने वाली छात्रा को प्रेम किशोर नाम का युवक काफी समय से परेशान कर रहा था, पूर्व में इसको लेकर युवक के परिजन से भी शिकायत की गई थी। मगर युवक हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार को छात्रा जब स्कूल जा रही थी, तभी गैलानाथ पुल के पास पहुंची तो प्रेम किशोर ने छेड़छाड़ की। उसका आधार कार्ड छीन लिया था। छात्रा की मां ने जानकारी होने के बाद शिकायत की तो उन्हें भी धमकी दी गई थी। घटना से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। छात्रा की हालत में सुधार होने के बाद घर भेजा जा चुका है।
उधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रेम किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में नौकरी कर रहा है, करीब 10 दिन पहले गांव आया था। उधर, घर पर मौजूद छात्रा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि अभी छात्रा स्कूल जाने में कतरा रही है। वह इस घटना को अभी पूरी तरह से भूल नहीं पाई है।