{"_id":"5925cd994f1c1bc6435360cc","slug":"the-young-man-roasted-with-the-bullets-of-the-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक की गोलियाें से भूनकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक की गोलियाें से भूनकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक की गोलियाें से भूनकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को खरगजीत नगर निवासी युवक को रंजिश के चलते आरोपियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे क्रासिंग के समीप खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। इस बीच पुलिस से भी झड़प हुई। परिवारीजनों ने तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी विश्वजीत चौहान (28) अपराधी किस्म का युवक था। कुछ दिन पूर्व उसका मोहल्ला निवासी अजय सक्सेना से विवाद हो गया था। इसके बाद विश्वजीत और उसके साथियों के विरुद्ध थाने में मारपीट व चेन लूट की तहरीर दी गई थी। मंगलवार रात को विश्वजीत को रात करीब 10:30 बजे रेलवे स्टेशन के समीप देखा गया उसके बाद मलिक मिल कालोनी निवासी सोनू यादव, विकास राठौर और नीटू यादव निवासी बुद्ध बिहार उसे अर्टिगा गाड़ी में बैठाकर ले गए। रात को काफी देर तक जब विश्वजीत घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश की मगर कोई भी जानकारी नहीं हो सकी। रात को उसकी गोलियों से भूनकर हत्या करने के बाद शव को नगला जुला जाने वाले मार्ग पर रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे स्थित खेत में फेंक दिया गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। विश्वजीत के शरीर पर कई गोलियों के निशान थे। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ ही देर में भाजपा नेताओं व साथियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी ओमप्रकाश व सीओ सिटी राजेश चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गुस्साए लोगों व पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प होती रही। आखिरकार अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पूछताछ के लिए एक आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया है। वहीं तीन-चार अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी राजेश एस का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ताला तोड़कर शव ले जाने की कोशिश
पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस की मौजूदगी के बीच आक्रोशित लोगों ने मोर्चरी में रखे शव को ताला तोड़कर निकालने की कोशिश की। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोका तो धक्कामुक्की भी हुई। नेताओं व मृतक के परिवारीजनों के समझाने पर गुस्साए लोग शांत हुए। आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रखकर जाम लगाना चाहते थे।
विज्ञापन
नजदीक से मारी गईं आठ गोलियां
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विश्वजीत की हत्या करने वालों ने गोलियां बेहद नजदीक से मारी हैं। शरीर के अंदर 32 बोर की तीन गोलियां मिली हैं। वहीं पांच गोलियां शरीर को चीरती हुई निकल गईं। पुलिस को घटनास्थल पर पांच खोखे मिले हैं। मौके पर मिले साक्ष्यों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को खेत में फेंका गया।
हत्या करने वाले विश्वजीत के बेहद खास
घटना वाली रात मृतक विश्वजीत तीन अन्य लोगों के साथ अर्टिका गाड़ी में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल में राउंड डाल रहा था। वहीं सभी लोग शराब के नशे में लग रहे थे। गाड़ी में तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो हत्या करने वाले विश्वजीत के जान पहचान के बेहद खास लोग थे। 10:40 बजे तक सभी लोगों को रेलवे स्टेशन के समीप देखा गया मगर उसके बाद वह कहां गए इसके बारे में किसी को भी नहीं पता। सूत्रों की मानें तो वारदात में जिस गाड़ी के शामिल होने बात कही जा रही है वह कुछ दिन पूर्व कुछ पुलिसकर्मियों पर भी देखी गई थी।