फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The woman lodged an FIR against her soldier husband and in-laws.

Mainpuri News: महिला ने सैनिक पति व ससुरालीजन पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 03 Feb 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The woman lodged an FIR against her soldier husband and in-laws.
दन्नाहार। गांव नौनेर की महिला ने आगरा निवासी सैनिक पति और ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री से मामले की शिकायत के बाद दन्नाहार पुलिस ने पति सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौनेर निवासी प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी 12 मई 2022 को सेना में कार्यरत राइफल मैन राज सिंह उर्फ आनंद सिंह निवासी गांव पुरा भदौरिया आगरा से हुई थी। शादी के बाद से कार की मांग होने पर मजबूर होकर परिजन ने कार के दाम दे दिए। इसके बाद भी ससुर संतोष सिंह उर्फ दलवीर सिंह, सास पुष्पा देवी, पति राज सिंह, देवर राहुल सिंह, ननद करिश्मा ने प्रताड़ना जारी रखी। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि पति के एक महिला के साथ प्रेम संबंध हैं। उन्हेेंं शक है कि पति महिला के साथ कहीं रह रहे हैं। प्रताड़ना के चलते वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन


आरोप : पति नाम बदल कर सेना में कर रहा नौकरी
पीड़िता ने बताया कि पति का नाम आनंद भदौरिया है, जबकि वह राज सिंह राठौर बन कर सेना में नौकरी कर रहा है। ससुरालीजन ने उन्हें धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed