फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The village head filled the school with straw

Mainpuri News: विद्यालय में ग्राम प्रधान ने भरा भूसा

Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The village head filled the school with straw
फोटो 38 प्राथमिक विद्यालय भागपुर के एक कक्ष में भरा भूसा। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर मैनपुरी विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में विद्यालय के एक कक्ष में भूसा भरा दिख रहा है। एक महिला प्रधानाध्यापिका से भूसे के बारे में पूछ रही है। इसमें प्रधानाध्यापिका प्रधान के द्वारा कमरे में भूसा भरे जाने की बात कहती हैं। शिक्षा के मंदिरों को जहां साफ सुथरा बनाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है वहीं प्राथमिक विद्यालय भागपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ। इसमें प्रधान द्वारा गांव के प्राथमिक विद्यालय के कक्ष में भूसा भरे जाने की बात सामने आई है। गांव की एक महिला स्कूल पहुंचती है और प्रधानाध्यापक से पूछती है कि स्कूल में भूसा किसने भर रखा है। इस पर प्रधानाध्यापिका कहती हैं कि ये प्रधान का भूसा भरा हुआ है। प्रधानाध्यापिका कहती हैं कि वह ग्राम प्रधान को नहीं रोक सकतीं। उन्हें प्रधान को रोकने का अधिकार नहीं है। वीडियो में महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका ने खुद ही ये कमरा किराए पर उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed