फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The utility and importance of the mother tongue

मातृभाषा की उपयोगिता और महत्व बताया

Tue, 21 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 21 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
The utility and importance of the mother tongue
मातृभाषा की उपयोगिता और महत्व बताया - फोटो : अमर उजाला
 जिले के विभिन्न कालेज और स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस दौरान  छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


 आरसी महिला डिग्री कालेज के कस्तूरबा गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रवक्ता राजेश सेन (कंप्यूटर विभाग) ने अपने भाषण में बंगाली भाषा की मिठास तथा मातृभाषा की प्रासंगिकता पर विचार प्रकट किए। सविता शारीरिक शिक्षा विभाग ने मराठी भाषा में ‘मातृभाषा की उपयोगिता तथा महत्व’ पर भाषण दिया। शिक्षिका रोशन निशान ने उर्दू भाषा में अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। भारत में उर्दू के आगमन और विकास होने के साथ-साथ मातृभाषा हिंदी द्वारा उसे गरिमा प्रदान करने व सम्मान दिए जाने के विषय में बताया। कालेज प्राचार्या डा. शेफाली यादव, संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा हमारे संस्कारों तथा संस्कृति की वाहक होती है। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. कुसुम यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। ‘वैश्विक परिदृश्य में मातृभाषा’ विषय पर स्लोगन, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता हुई। डा. मधू गुप्ता, डा. कीर्ति जैन, डा. कंचन माहेश्वरी, उत्तरा सिंह, रिताक्षी, नेहा दीक्षित आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी और प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर पर निबंध प्रतियोगिता र्हुई। बच्चों ने अपनी मातृ भाषा हिंदी पर निबंध लिखा। मुख्य अतिथि एबीएसए भारती शाक्य ने कहा कि सबसे अधिक मातृ भाषा हिंदी बोली और लिखी जाती है। प्रधानाध्यापक सरला चौहान, उमा देवी, अंजलि सक्सेना, मधुबाला यादव, इंद्रा कुमारी, अनीता उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय लहरा एमनीपुर में प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल कालरा, प्राथमिक विद्यालय नगला नया में प्रवीन दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में राजेश कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय धरमंगदपुर में प्रधानाध्यापक अवध पांडेय, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में सरोज यादव, प्राथमिक व कन्या दौलतपुर में अनीता चौहान, रंजना पांडेय, प्राथमिक विद्यालय रतिभानपुर में गीता यादव, रूपपुर बांक में स्नेह लता यादव, पूर्व मावि अंगौथा में अशोक कुमार, पूमावि लालपुर सगौनी में पुष्पा देवी की देखरेख में निबंध, सुलेख तथा भाषण प्रतियोगिता हुई। पूमावि जसवंतपुर में  वंदना चौहान, प्रतिभा, उर्मिला देवी की देखरेख में मातृभाषा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed