फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The third day was Kurawali camp

तीसरे दिन भी कुरावली बनी छावनी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The third day was Kurawali camp
कुरावली। तीन दिन पहले जिला पंचायत सदस्य रविंद्र शाक्य की हुई हत्या के मामले में सोमवार को भी कस्बा छावनी बना रहा। इस दौरान एक प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून आरआरएफ सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को जीटी रोड स्थित मोहल्ला सुजरई निवासी जिला पंचायत सदस्य रविंद्र शाक्य की उनके घर के सामने रहने वाले सविकांत ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कस्बा में बवाल हो गया था। भीड़ ने आरोपी के मकान सहित आधा दर्जन से अधिक खोखों व दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। आग बुझाने पहुंची दमकल को भी आग के हवाले कर दिया था। घटना के दूसरे दिन भी लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की थी। इसके बाद से कस्बा में तीन कंपनी पीएसी के साथ पांच थानों की पुलिस तैनात है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे हैं। सोमवार को भी फोर्स कसबा में तैनात रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की हत्या की कस्बा के लोगों ने निंदा की। साथ ही उपद्रवियों द्वारा शांति भंग करने की भी भर्त्सना की गई। कसबा के लोगों का कहना है कि पुलिस यदि समय से कार्रवाई करती तो उपद्रवियों पर काबू पाया जा सकता था। उपद्रवियों के आगजनी करने को रोका जा सकता था। वहीं दमकल को भी आग लगने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed