फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The teenager accused surrendered to police

पुलिस ने किशोरी को किया आरोपियों के हवाले

Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 27 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The teenager accused surrendered to police
पब्लिक टाॅयलेट पर लगा पुलिस चाैकी का बाेर्ड
 थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अधेड़ पति से बचकर भाग निकली। खेत में सहमी छिपी किशोरी को गांववालों ने मदद के लिए पुलिस तक पहुंचाया। आरोप है कि महिला थाने की पुलिस ने फिर से उसे उन्हीं ससुरालियों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव से भागकर आई किशोरी नगला बनी गांव के खेतों में आकर छुपी थी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। देखने में 14-15 साल की प्रतीत हो रही किशोरी ने थाने में बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। वह फर्रुखाबाद निवासी अपनी मौसी के यहां रहती थी। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व मौसी ने ही पैसे लेकर शादी के नाम पर उसे दन्नाहार क्षेत्र के 40 वर्षीय व्यक्ति के हवाले कर दिया। ससुराल से परेशान होकर वह भागी थी। थानाध्यक्ष ने किशोरी को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पति और ससुरालीजन पहुंचे। बताया जाता है कि देर रात पुलिस ने किशोरी को फिर से अधेड़ पति के साथ ससुराल भेज दिया। मामले में जब एसओ महिला थाना से जानकारी ली तो उन्होंने अवकाश पर होना बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं थाने मेें मौजूद पुलिसकर्मी एक दूसरे पर मामले को टालते रहे। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्यों नहीं कराए बयान
दन्नाहार। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बनी के समीप खेत में छिपी मिली किशोरी को गांववालों ने पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस उसे थाने ले गई,  वहां उसने बताया कि उसे मौसी ने बेचा है। इसके बाद पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया। महिला थाने की पुलिस ने हकीकत जानने के लिए किशोरी के बयान को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बिना ही किशोरी को पति और ससुरालीजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed